राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से अपने तीन दिवसीय ओडिशा दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे कटक, भुवनेश्वर, ब्रह्मपुर और गंजाम जिले के तप्तपानी में कई शैक्षणिक, सांस्कृतिक और आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लेंगी। राष्ट्रपति आज कटक में जगद्गुरु कृपालु विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगी।
कल वे दक्षिणी ओडिशा में तप्तपानी के पास स्थित मां कंधुनी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी और उसके बाद अन्य आधिकारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगी।