बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के लिए मतगणना जारी है। बिहार के बांकीपुर, गुजरात के मंजलपुर और मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा क्षेत्र में मतदान पिछले महीने की 30 तारीख को हुआ था।
पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है, उसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में दर्ज वोटों की गिनती की जाएगी। चुनाव आयोग ने तीनों राज्यों में सुचारू मतगणना सुनिश्चित करने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है।
मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा सीट के लिए मतगणना सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो रही है, जहां 20 मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं।