जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया और सोमवार को ऊधमपुर के रामनगर में हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। डॉक्टरों की टीम ने उपराज्यपाल को स्थिति के बारे में जानकारी दी। श्री सिन्हा ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए सर्वोत्तम चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित की जाए।
News On AIR | अप्रैल 22, 2026 5:50 अपराह्न
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ऊधमपुर सड़क दुर्घटना के पीड़ितों के स्वास्थ्य की ली जानकारी