जुलाई 5, 2026 10:03 अपराह्न

printer

मणिपुर: 77वें वन महोत्सव के उपलक्ष्य में राज्य भर में पर्यावरण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

मणिपुर में 77वें वन महोत्सव के उपलक्ष्य में राज्य भर में पर्यावरण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। काकचिंग जिले के लिए जिला स्तरीय कार्यक्रम आज थौबल वन प्रभाग के अंतर्गत लांगमेइडोंग खेल मैदान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हियांगलाम विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. युम्नाम राधेश्याम, काकचिंग के उपायुक्त, संभागीय वन अधिकारी और अन्य अधिकारियों के साथ-साथ नागरिक समाज संगठनों, ग्राम स्तरीय संघों, विदयार्थियों और स्वयंसेवकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।