अप्रैल 12, 2026 12:19 अपराह्न

printer

मणिपुर: उखरुल जिले में सुरक्षा बलों ने नष्ट किये 21 अवैध बंकर

मणिपुर के उखरुल जिले में 21 अवैध बंकर को सुरक्षा बलों ने नष्ट कर दिया है। पुलिस ने तेंगनुपाल जिले से 13 आई.ई.डी. भी जब्त किए हैं। सुरक्षा बलों ने सिकिबुंग गांव में 14 और मोंगकोट चेपु में 7 बंकर नष्ट किए और 11 खाली कारतूस जब्त किए। एक अन्य अभियान में, तेंगनुपाल जिले के मोरेह क्षेत्र में कल हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा भी बरामद किया गया।