अप्रैल 18, 2026 8:17 पूर्वाह्न

printer

मणिपुर: काकचिंग जिले में पक्षी अभयारण्य विकसित करेगी सरकार

मणिपुर सरकार ने काकचिंग जिले के खारुंगपत में एक पक्षी अभयारण्य विकसित करने का निर्णय लिया है। एक वरिष्ठ वन अधिकारी ने बताया कि प्रस्तावित अभयारण्य का क्षेत्रफल लगभग 227 हेक्टेयर होगा। यह क्षेत्र पारिस्थितिक रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है।

वर्ष 2023 की पक्षी जनगणना में इस क्षेत्र में लगभग 69 प्रजातियां दर्ज की गईं, इनमें से लगभग 40 प्रतिशत प्रवासी पक्षी थे। हालांकि, 2025 की जनगणना में प्रवासी पक्षियों की संख्या में उल्लेखनीय गिरावट देखी गई है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला