अप्रैल 12, 2026 9:44 अपराह्न

printer

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने इम्फाल में मीरा पैबी प्रतिनिधियों से मुलाकात की

मणिपुर के मुख्यमंत्री युम्नाम खेमचंद सिंह ने आज इम्फाल की चार विधानसभा सीटों से महिला आंदोलनकारी समूह मीरा पैबी के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने राज्य में हाल ही में हुई हिंसा की घटनाओं से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और गहन जांच के आधार पर कानून अपना काम करेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मणिपुर में कानून के शासन, शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

इस बीच, ट्रोंगलाओबी घटना और बिष्णुपुर जिले में भीड़ हिंसा के दौरान तीन नागरिकों की मौत के विरोध में घाटी के विभिन्न जिलों में विरोध प्रदर्शन जारी रहे।

राज्य सरकार ने इम्फाल पूर्व, इम्फाल पश्चिम, थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर सहित पांच घाटी जिलों में कर्फ्यू में दी गई छूट को कल सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक बढ़ा दिया है। गृह विभाग ने कानून और व्यवस्था बनाए रखने के एहतियाती उपाय के तौर पर इन पांच जिलों में मोबाइल इंटरनेट और डेटा सेवाओं के निलंबन को दो और दिनों के लिए बढ़ा दिया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला