अक्टूबर 13, 2026 9:29 अपराह्न

printer

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने राज्य के तीन हॉकी स्‍वर्ण पदक विजेताओं को किया सम्मानित

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने आज इंफाल में मुख्‍यमंत्री सचिवालय में मणिपुर के तीन हॉकी स्‍वर्ण पदक विजेताओं को सम्मानित किया। इन खिलाड़ियों ने हाल ही में जापान के आइची-नागोया में सम्‍पन्‍न हुए एशियाई खेलों में हॉकी में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

मणिपुर के इन खिलाड़ियों में पुरुष टीम से सांगलाकपम नीलाकांता शर्मा और महिला टीम से पुखरामबम सुशीला चानू और खारीबम बिचू देवी शामिल हैं।

मुलाकात के दौरान, मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल के समय में भारतीय हॉकी में काफी सुधार हुआ है। उन्‍होंने कहा कि पुरुष और महिला दोनों हॉकी प्रतियोगिताओं में स्‍वर्ण पदक जीतना भारतीय हॉकी के प्रदर्शन में आए बड़े सुधार को दिखाता है और यह देश में इस खेल के लिए एक सकारात्मक विकास का संकेत भी है।