अक्टूबर 9, 2026 9:11 अपराह्न

printer

मणिपुर के मुख्य सचिव राजीव सिंह ठाकुर ने चंदेल जिले में सरकारी संस्थानों और विकास कार्यों का लिया जायजा

मणिपुर के मुख्य सचिव राजीव सिंह ठाकुर ने आज चंदेल जिले का दौरा कर सरकारी संस्थानों और विकास कार्यों का जायजा लिया।

उन्होंने सालेमथार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया। इसके अलावा, जिला प्रशिक्षण केंद्र, जिला पुस्तकालय और जिला अस्पताल जाकर वहां उपलब्ध सुविधाओं की भी समीक्षा की।

मुख्य सचिव ने उपायुक्त कार्यालय में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने सरकारी योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने और लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए विभागों के बीच तालमेल पर बल दिया।