मणिपुर में आज संदिग्ध आतंकवादियों के हमले में असम राइफल्स के दो जवान शहीद हो गए। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला दोपहर करीब 2 बजे उखरुल जिले के लिटन पुलिस थाना अंतर्गत लुंगशांग खोंग इलाके में हुआ, जब आतंकवादियों ने 40 असम राइफल्स के काफिले पर गोलीबारी की। अतिरिक्त सुरक्षा बल तुरंत मौके पर पहुंचे और हमलावरों की तलाश के लिए अभियान शुरू किया।
मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला, मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह और गृह मंत्री गोविंदास कोंथौजमने हमले की निंदा की है।