माली की सेनाओं ने उत्तरी शहर किदाल पर पांच महीने बाद दोबारा नियंत्रण कर लिया है। इस शहर पर अज़ावाद लिबरेशन फ्रंट और अल-कायदा से जुड़े सशस्त्र समूह जमात नुसरत अल-इस्लाम के अलगाववादी विद्रोहियों ने कब्जा कर लिया था। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, माली की सेनाओं ने रूस के अफ्रीका कोर अर्धसैनिक समूह की सहायता से संयुक्त हवाई और जमीनी अभियान के माध्यम से शहर पर नियंत्रण किया।
माली एक दशक से अधिक समय से अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट के आतंकवादी हमलों तथा उत्तर में तुआरेग अलगाववादी विद्रोह का सामना कर रहा है। हाल के वर्षों में, माली, बुर्किना फासो और नाइजर की सैन्य सरकारों ने अपने पूर्व पश्चिमी सहयोगियों से दूरी बना ली है। उसने अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट से जुड़े सशस्त्र समूहों के खिलाफ लड़ाई के लिए रूस से सैन्य सहायता मांगी है।