अक्टूबर 30, 2026 2:33 अपराह्न

printer

अमरीका के नॉर्थ डकोटा में पहली बार महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण

अमरीका के नॉर्थ डकोटा में पहली बार महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया गया है। इस प्रतिमा का अनावरण कल नॉर्थ डकोटा की राजधानी बिस्मार्क के डाउनटाउन स्थित पीस पार्क में किया गया। इसे भारतीय-अमरीकी समुदाय के शांति और अहिंसा के गांधीवादी संदेश को बढ़ावा देने के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। नवंबर 2023 में सिएटल में भारत का वाणिज्य दूतावास बनने के बाद से भारत और नॉर्थ डकोटा के बीच संपर्क और सहयोग लगातार बढ़ा है।