महाराष्ट्र के पालघर जिले के बोइसर-तारापुर औद्योगिक क्षेत्र में एक इस्पात निर्माण इकाई में हुए विस्फोट में तीन मजदूर घायल हो गए। यह विस्फोट आज सुबह एक निजी विनिर्माण कंपनी में उत्पादन के दौरान हुआ। दो मजदूरों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि एक अन्य का बोइसर के स्टारलाइट अस्पताल में इलाज चल रहा है। विस्फोट के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।
News On AIR | अगस्त 17, 2026 5:46 अपराह्न
महाराष्ट्र: पालघर जिले के बोइसर-तारापुर औद्योगिक क्षेत्र में एक इस्पात निर्माण इकाई में हुए विस्फोट में 3 मजदूर घायल