महाराष्ट्र में इस साल पहली जून से 20 अगस्त के बीच औसतन वर्षा की 92 प्रतिशत वर्षा दर्ज की गई है। इस अवधि में महाराष्ट्र में सामान्य वर्षा 723 मिलीमीटर होती है, जबकि इस वर्ष अब तक 66.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
पहली जून से कोंकण मंडल में सबसे अधिक बारिश हुई है, जो सामान्य से 103.5 प्रतिशत है। पुणे मंडल में सामान्य 685.5 मिलीमीटर के मुकाबले 561.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो औसत का 81.9 प्रतिशत है। अगस्त में बारिश में कमी के बावजूद, जुलाई में हुई अच्छी बारिश के कारण राज्य में कुल मिलाकर मौसमी बारिश की स्थिति संतोषजनक बनी हुई है।