महाराष्ट्र के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने राज्य भर के संस्थानों को सूखा प्रभावित तालुकों के छात्रों से परीक्षा शुल्क न लेने का निर्देश दिया है। पहले से वसूला गया शुल्क अनिवार्य रूप से वापस करना होगा अन्यथा संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मुंबई में आज राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ परीक्षा संबंधी मुद्दों और अन्य शैक्षणिक मामलों की समीक्षा के लिए आयोजित एक ऑनलाइन बैठक के दौरान ये निर्देश जारी किए गए।
श्री पाटिल ने विश्वविद्यालयों को प्रश्नपत्र लीक और परीक्षा में अनुचित साधनों के इस्तेमाल को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने का भी निर्देश दिया।