जून 16, 2026 8:33 अपराह्न | rainfall deficit

printer

महाराष्ट्र में मॉनसून कमजोर, किसानों को बुआई टालने की सलाह

महाराष्ट्र में जून के पहले चरण में सामान्य से 26 प्रतिशत ही बारिश हुई है, जिसके कारण राज्य सरकार ने किसानों को सलाह दी है कि वे जल्दबाज़ी में बुआई न करें। आज राज्य मंत्रिमंडल के सामने पेश की गई फ़सलों की स्थिति की समीक्षा के अनुसार 1 से 15 जून के बीच महाराष्ट्र में 103.8 मिलीमीटर की सामान्य औसत बारिश के मुकाबले 27.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

इस समीक्षा में बताया गया है कि आने वाले दिनों में कोंकण क्षेत्र और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश छिटपुट रहने की उम्मीद है। हालाँकि, विदर्भ और मराठवाड़ा में 18 जून से बारिश में सुधार होने की संभावना है।

मॉनसून में देरी और घटते जल भंडार पर चिंता जताते हुए मंत्रिमंडल ने उपलब्ध जल संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग पर ज़ोर दिया है। राज्य सरकार ने किसानों से यह भी आग्रह किया है कि वे बुआई का काम शुरू करने से पहले बारिश की स्थिति पर ध्यान दें।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला