जून 16, 2026 8:33 अपराह्न

views 59

महाराष्ट्र में मॉनसून कमजोर, किसानों को बुआई टालने की सलाह

महाराष्ट्र में जून के पहले चरण में सामान्य से 26 प्रतिशत ही बारिश हुई है, जिसके कारण राज्य सरकार ने किसानों को सलाह दी है कि वे जल्दबाज़ी में बुआई न करें। आज राज्य मंत्रिमंडल के सामने पेश की गई फ़सलों की स्थिति की समीक्षा के अनुसार 1 से 15 जून के बीच महाराष्ट्र में 103.8 मिलीमीटर की सामान्य औसत बारिश के मुकाबले 27.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस समीक्षा में बताया गया है कि आने वाले दिनों में कोंकण क्षेत्र और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश छिटपुट रहने की उम्मीद है। हालाँकि, विदर्भ और मर...