अप्रैल 12, 2026 10:16 पूर्वाह्न

printer

मध्य प्रदेश: डिंडोरी में सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत 1 घायल

मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है। पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना रात करीब एक बजे जबलपुर-अमरकंटक राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाड़ासराय थाना क्षेत्र के किक्रातालाब गांव के पास हुई।

सभी लोग एक पिकअप वाहन से अपने घर लौट रहे थे, तभी एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप वाहन के चालक सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।