लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि हिंदी साहित्य के आकाश में श्री दिनकर का स्थान केवल एक महान कवि के रूप में ही नहीं, बल्कि ऐसे साहित्यकार के रूप में भी है, जिनकी लेखनी ने राष्ट्र की चेतना, जनभावनाओं और सामाजिक सरोकारों को आवाज दी। उन्होंने कहा कि श्री दिनकर की अमर साहित्यिक विरासत भारतीय साहित्य और राष्ट्रीय चिंतन को निरंतर प्रेरित करती रहेगी।
News On AIR | सितम्बर 23, 2026 8:09 पूर्वाह्न
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर को अर्पित की श्रद्धांजलि