जून 1, 2026 6:10 अपराह्न

printer

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गायिका सुमन कल्याणपुर के निधन पर शोक व्यक्त किया

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गायिका सुमन कल्याणपुर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री बिरला ने कहा कि सुमन कल्याणपुर की मधुर आवाज और गायन ने भारतीय संगीत को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

श्री बिरला ने कहा कि अपने गीतों के माध्यम से उन्होंने संगीत प्रेमियों के दिल में विशेष स्थान बनाया है। लोकसभा अध्यक्ष ने शोक संतप्त परिवार और उनके प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।