अक्टूबर 27, 2026 5:17 अपराह्न

printer

रूस के कब्जे वाले यूक्रेन के ओलेश्की शहर में स्थानीय संघर्ष विराम लागू

रूस के कब्जे वाले यूक्रेन के ओलेश्की शहर में आज तड़के स्थानीय स्तर पर संघर्ष विराम लागू हो गया। यह संघर्ष विराम अमरीका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के नेतृत्व में प्रस्तावित मानवीय सहायता अभियान से पहले हुआ है। इसका उद्देश्य शहर में राहत सामग्री पहुंचाना है। बताया जा रहा है कि वहां दो हजार तक लोग भोजन और दवाओं की भारी कमी का सामना कर रहे हैं।

हालांकि, यूक्रेन के अन्य हिस्सों में, राजधानी कीव सहित, रूस के मिसाइल हमले जारी रहे। इससे संघर्षविराम की नाजुक स्थिति उजागर होती है। इस बीच, फिनलैंड के राष्ट्रपति आलेक्सांदर स्टूब और नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गार स्टोर ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत की। इसके बाद दोनों नेताओं ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से भी बातचीत की।

यह संघर्षविराम युद्ध समाप्त करने के लिए नए कूटनीतिक प्रयासों के बीच हुआ है। संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में आम नागरिकों को लगातार बिगड़ते मानवीय हालात का सामना करना पड़ रहा है।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने आज कहा कि मॉस्को को स्थानीय संघर्षविराम के उल्लंघन की कोई सूचना नहीं मिली है।