मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में अप्रैल के अंत तक रुक-रुक कर हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना व्यक्त की है। विभाग ने कहा है कि आज, 25 अप्रैल और फिर 28 अप्रैल को हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने को छोड़कर इस अवधि के दौरान मौसम संबंधी कोई बड़ी गतिविधि की उम्मीद नहीं है। आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, दोपहर बाद कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, गरज और तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। विभाग ने किसानों को आज और कल खेती-बाड़ी का काम बंद करने को कहा गया है।
News On AIR | अप्रैल 24, 2026 10:56 पूर्वाह्न
जम्मू-कश्मीर में अप्रैल के अंत तक हल्की बारिश की संभावना