दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने आज ओमान से आए विद्यार्थियों से मुलाकात की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री संधू ने कहा कि इन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक जिज्ञासा, खोज की भावना और सीखने के प्रति उत्साह देखकर उन्हें प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और विश्लेषणात्मक सोच को बढ़ावा देना अनुसंधान, नवाचार तथा भविष्य के लिए तैयार समाज की मजबूत नींव रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है। श्री संधू ने बताया कि ये विद्यार्थी विज्ञान भारती द्वारा आईआईटी गांधीनगर में आयोजित ‘शास्त्र प्रतिभा प्रतियोगिता’ के विजेता हैं। उन्होंने विज्ञान भारती के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था न केवल युवा नवप्रवर्तकों की अगली पीढ़ी को प्रेरित कर रही है, बल्कि उन्हें भारत की समृद्ध वैज्ञानिक विरासत से भी जोड़ रही है।
News On AIR | जुलाई 2, 2026 5:36 अपराह्न | Taranjit Singh Sandhu
दिल्ली: उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने ओमान से आए विद्यार्थियों से की मुलाकात