जुलाई 2, 2026 5:36 अपराह्न

views 37

दिल्ली: उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने ओमान से आए विद्यार्थियों से की मुलाकात

दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने आज ओमान से आए विद्यार्थियों से मुलाकात की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री संधू ने कहा कि इन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक जिज्ञासा, खोज की भावना और सीखने के प्रति उत्साह देखकर उन्हें प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और विश्लेषणात्मक सोच को बढ़ावा देना अनुसंधान, नवाचार तथा भविष्य के लिए तैयार समाज की मजबूत नींव रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है। श्री संधू ने बताया कि ये विद्यार्थी विज्ञान भारती द्वारा आईआईटी गांधीनगर में आयोजित 'शा...