अप्रैल 18, 2026 8:08 अपराह्न | National Hackathon

printer

राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत दिल्ली में बुजुर्गों को सहायक उपकरण वितरित

दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत बेगमपुर में आयोजित शिविर में 150 बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को लगभग 10 लाख रुपये मूल्य के सहायक उपकरण वितरित किए गए। शिविर में लाभार्थियों को सहायक उपकरणों के सही उपयोग और रख-रखाव की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। वितरित उपकरणों में व्हीलचेयर, वॉकर, श्रवण यंत्र, चश्मे, स्पाइनल सपोर्ट बेल्ट, नी-ब्रेस और सर्वाइकल कॉलर शामिल रहे।
श्री सिंह ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में बुजुर्गों की भागीदारी सरकार की योजनाओं पर बढ़ते विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी पात्र वरिष्ठ नागरिक आवश्यक सुविधाओं से वंचित न रहे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला