दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने आज हरित मंथन 2026 के नेशनल हैकाथॉन का उद्घाटन किया। यह पहल दिल्ली विकास प्राधिकरण और उधमोदय फाउंडेशन द्वारा दिल्ली के पारिस्थितिक भविष्य के लिए नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई है।
उपराज्यपाल ने कहा कि दिल्ली में 16 हजार एकड़ से अधिक हरित क्षेत्र, पार्क और जैव विविधता ज़ोन मौजूद हैं, लेकिन असली चुनौती अत्याधुनिक तकनीक को ज़मीनी स्तर पर प्रभावी शासन और क्रियान्वयन से जोड़ने की है। श्री संधू ने हैकाथॉन के टेक्नोलॉजी और पॉलिसी, दोनों को सराहनीय बताया और कहा कि इससे समाधान न केवल नवाचारी बल्कि व्यवहारिक, विस्तार योग्य और टिकाऊ बन सकें।
News On AIR | अप्रैल 18, 2026 8:05 अपराह्न | National Hackathon
दिल्ली: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने हरित मंथन 2026 के नेशनल हैकाथॉन का उद्घाटन किया