अप्रैल 18, 2026 7:45 अपराह्न | World Liver Day 2026

printer

दिल्ली: उपराज्यपाल आई.एल.बी.एस. में विश्व यकृत दिवस 2026 के उपलक्ष्‍य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू आज नई दिल्ली स्थित यकृत और पित्त विज्ञान संस्थान- आई.एल.बी.एस. में विश्व यकृत दिवस 2026 के उपलक्ष्‍य में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस वर्ष की थीम सॉलिड हैबिट्स, स्ट्रॉन्ग लिवर को रेखांकित करते हुए श्री संधू ने कहा कि लिवर को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार अपनाना, और साथ ही नियमित शारीरिक गतिविधि बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से स्वस्थ खान-पान की आदतें अपनाने और समय-समय पर जांच करवाने की अपील भी की, ताकि बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सके।
उपराज्यपाल ने कहा कि लगभग 90 प्रतिशत लिवर रोग रोके जा सकते हैं और इसके लिए जन-जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही उन्होंने दिल्ली में बड़े स्तर पर स्क्रीनिंग कार्यक्रमों को मजबूत करने की बात भी कही। इसके साथ ही श्री संधू ने इस संस्थान को मेडिकल टूरिज़्म के क्षेत्र में एक वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित किया जाए, ताकि इसकी क्षमताओं और उत्कृष्टता को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया जा सके।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला