मई 22, 2026 6:21 अपराह्न

printer

वरिष्ठ नागरिकों के लिए जीवन मोबाइल ऐप का शुभारंभ

देश में आज वरिष्ठ नागरिकों के लिये जीवन मोबाइल एप्लिकेशन शुरू किया गया। इसका उद्देश्‍य वरिष्ठ नागरिकों के लिये सहायता प्रणालियों को मजबूत करना है। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने नई दिल्ली में इस ऐप का शुभारंभ किया। जीवन ऐप सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, आपातकालीन सहायता और वरिष्ठ नागरिक आवास की जानकारी उपलब्ध कराता है।

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों के लिये देखभाल सेवाओं को और मजबूत बनाने के लिये शतायु डैशबोर्ड का भी शुभारंभ किया।