जुलाई 5, 2026 10:05 अपराह्न

printer

लद्दाख: कारगिल युद्ध स्मारक पर आयोजित सरहद शौर्यथॉन 2026 में तीन हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए

लद्दाख में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्‍य में आज द्रास स्थित करगिल युद्ध स्मारक पर आयोजित सरहद शौर्यथॉन 2026 में देशभर से तीन हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। भारतीय सेना ने सरहद पुणे और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से इसका आयोजन किया। मैराथन में तीन, पांच, दस और 21 किलोमीटर से अधिक की दौड़ आयोजित की गई। इसमें आम नागरिकों, छात्रों, खिलाडियों, सेना के जवानों और फिटनेस प्रेमियों ने उत्‍साहपूर्वक भाग लिया।