जुलाई 16, 2026 6:19 अपराह्न

printer

सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने चेन्नई के पेरियार में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन किया

सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने वर्ष 2014 से शासन में तेजी से बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिससे भारत वैश्विक स्तर पर एक महत्वपूर्ण स्थान पर पहुंचा है। वे आज चेन्नई के पेरियार में एक डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन के दौरान कहा कि वर्ष 2014 से सरकारी योजनाएं देश के सुदूरतम क्षेत्रों में रहने वाले प्रत्येक नागरिक तक पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत विजन सरकार का लक्ष्य है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए किए गए समर्पित परिश्रम से भारत एक वैश्विक शक्ति बनेगा।