केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सऊदी अरब में जेद्दा में अल रहमा मस्जिद का दौरा किया है, जिसे तैरती मस्जिद के रूप में जाना जाता है। उन्होंने इस मस्जिद को आध्यात्मिकता का प्रतीक, वास्तु शिल्प का एक अनूठा उदाहरण और सऊदी अरब की समृद्ध इस्लामिक धरोहर बताया।
श्री रिजिजू छठे हज सम्मेलन और प्रदर्शनी में शामिल होने तथा सऊदी अरब के साथ हज समझौता करने के लिए कल जेद्दा पहुंचे। वे अगले वर्ष हज पर जाने वाले भारतीयों की सुरक्षित और सहज यात्रा के लिए तैयारियों का जायजा भी लेंगे।
इससे पहले, सऊदी अरब में भारत के राजदूत श्री विपुल ने हज यात्रा के लिए तालमेल बनाये रखने के प्रयोजन से सऊदी अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने जेद्दा के हज टर्मिनल और हारामेन हाईस्पीड रेलवे स्टेशन का दौरा भी किया, जो हज पर जाने वाले लाखों भारतीयों की आवाजाही के महत्वपूर्ण केन्द्र हैं।