जून 20, 2026 1:43 अपराह्न

printer

दक्षिण सूडान से लौटी 54 वर्षीय महिला में इबोला संक्रमण की पुष्टि नहीं

केरलम में दक्षिण सूडान से लौटी 54 वर्षीय एक महिला की इबोला जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान की अंतिम जांच रिपोर्ट में इबोला संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और उन्हें घर पर निगरानी में रहने की सलाह दी गई है। महिला को बुखार की शिकायत के बाद पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हाल की विदेश यात्रा को देखते हुए उसे आगे की जांच के लिए कोट्टायम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया था।