हंगरी में आयोजित पी.एस.ए. बुडापेस्ट स्क्वैश ओपन के फाइनल में भारत के वेलवन सेंथिलकुमार ने घरेलू दावेदार बालाज़ फ़ार्कस को 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। क्वार्टरफाइनल में उन्होंने विश्व में 18वीं वरीयता प्राप्त और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता ऐन योव एनजी को 3-0 से हराया और फिर सेमीफाइनल में अपने ही देश के वीर चोटरानी को 3-2 हराकर जीत दर्ज की।
News On AIR | अगस्त 29, 2026 8:17 पूर्वाह्न
भारत के वेलवन सेंथिलकुमार ने पीएसए बुडापेस्ट स्क्वॉश ओपन का खिताब जीता