दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया कि श्री केजरीवाल ने बार-बार लोकतांत्रिक संस्थाओं का अपमान किया है। दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह को वर्चुअली संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी श्री केजरीवाल के खिलाफ कार्रवाई हुई, उन्होंने सरकारी एजेंसियों और संस्थाओं पर सवाल खड़े किए। उन्होंने दावा किया कि श्री केजरीवाल ने केंद्रीय जांच एजेंसियों, निर्वाचन आयोग और न्यायपालिका जैसी संस्थानों पर निशाना साध कर लोकतंत्र का अपमान किया हैं।
News On AIR | अप्रैल 14, 2026 7:13 अपराह्न
केजरीवाल ने बार-बार लोकतांत्रिक संस्थाओं का अपमान किया: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता