सितम्बर 22, 2026 8:02 पूर्वाह्न

printer

झारखंड में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पारंपरिक अनुष्ठानों के साथ मनाया जा रहा है करम उत्सव

झारखंड में आज करम पर्व पूरे पारंपरिक उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। प्रकृति, जनजातीय संस्कृति और भाई-बहन के पवित्र स्नेह का प्रतीक करम पर्व झारखंड की समृद्ध लोक और जनजातीय परंपराओं से गहराई से जुड़ा हुआ है। इस अवसर पर राज्यभर में विशेष सांस्कृतिक और राज्य स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।