नवम्बर 9, 2026 7:26 अपराह्न

printer

बांग्लादेश में भक्ति और हर्षोलास के साथ मनाई गई काली पूजा

बांग्लादेश में काली पूजा जिसे श्यामा पूजा के रूप में भी जाना जाता है धार्मिक उत्‍साह, भक्ति और हर्षोलास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर हिंदू श्रद्धालु देवी काली की पूजा करने के लिए मंदिरों और अस्थाई मंडपों में एकत्र हुए।

दीपवाली के रूप में लोकप्रिय, काली पूजा बंगाली महीने कार्तिक की अमावस्या की रात को मनाई जाती है। यह त्योहार देवी काली को समर्पित है, जिन्हें दिव्य शक्ति, सामर्थ्य और बुराई के विनाश का प्रतीक माना जाता है।

इस अवसर पर विशेष प्रार्थनाएं, पारंपरिक अनुष्ठान, भक्ति संगीत और भोग का आयोजन हुआ। राजधानी ढाका में, मुख्य उत्सव ढाकेश्‍वरी राष्ट्रीय मंदिर, रामकृष्ण मठ और मिशन, सिद्धेश्वरी काली मंदिर, रमना काली मंदिर और कई अन्य धार्मिक स्थलों पर आयोजित किए गए। रमना काली मंदिर को विशेष रूप से दीयों और सजावटी रोशनी से जगमगाया गया था, जहां भक्त प्रार्थना करने के लिए एकत्र हुए।