अयोध्या की एक अदालत ने श्री राम मंदिर के कथित दान चोरी मामले में सभी 8 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए और बढ़ा दी है। अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश प्रतिभा नारायण ने आरोपियों को 27 जुलाई को अदालत में पेश करने का आदेश दिया है।
विशेष जांच दल (एसआईटी) ने धर्म सेना के अध्यक्ष संतोष दुबे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लगभग एक घंटे तक पूछताछ करके अपनी जांच तेज कर दी है। इस दौरान जांचकर्ताओं ने श्री दुबे द्वारा लगाए गए आरोपों और उनके दावों के समर्थन में उपलब्ध सबूतों के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी। श्री दुबे ने बताया कि एसआईटी ने उनसे दस्तावेज मांगे थे, जो उन्होंने जांच टीम को सौंप दिए हैं।