अप्रैल 24, 2026 10:54 पूर्वाह्न

printer

जेकेबीओएसई ने 10वीं-12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथियां घोषित कीं

जम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की तिथियों की घोषणा की है। हमारे जम्मू संवाददाता ने बताया है कि अधिसूचना के मुताबिक, इच्छुक उम्मीदवार 27 अप्रैल से जेकेबीओएसई की आधिकारिक वेबसाइट (jkbose.jk.gov.in) पर पुनर्मूल्यांकन और उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी प्राप्त करने के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 6 मई और पुनर्मूल्यांकन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 मई, 2026 है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला