जुलाई 15, 2026 11:24 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के संवेदनशील क्षेत्रों में अचानक बाढ़ की आशंका जताई

जम्मू-कश्मीर के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान ने 18 जुलाई से केंद्र शासित प्रदेश में मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। इससे संवेदनशील क्षेत्रों में तेज बारिश और अचानक बाढ़ की संभावना है। कुछ इलाको में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

जम्मू संभाग के कुछ क्षेत्रों में भी तेज बारिश हो सकती है। विभाग ने चेतावनी दी है कि 20 से 22 जुलाई के दौरान चेनाब घाटी, पीर पंजाल पर्वतमाला और कश्मीर संभाग के कुछ पहाड़ी क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश से अचानक बाढ़ और भूस्खलन की आशंका है।