अप्रैल 16, 2026 2:41 अपराह्न

printer

झारखंड: माओवादियों के खिलाफ जारी तलाश अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में पुलिसकर्मी घायल

झारखंड के चाईबासा के सारंडा जंगलों में माओवादियों के खिलाफ जारी तलाश अभियान के दौरान दूसरे दिन एक आईईडी विस्फोट में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। इलाज के लिए पुलिस कर्मी को रांची ले जाया जा रहा है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया। इसी इलाके में एक मुठभेड़ में सीआरपीएफ की कोबरा 205 बटालियन के चार जवान घायल हो गए थे। सूत्रों के अनुसार इस इलाके में माओवादी नेता मिसिर बेसरा के छिपे होने की आशंका है इस पर एक करोड का ईनाम है। अधिकारियों ने बताया कि देर रात तक रुक-रुक कर गोलीबारी जारी रही।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला