सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर झारखंड में लापता और अपहृत बच्चों तथा वयस्कों की तलाश और बरामदगी के लिए सभी जिलों में विशेष निगरानी दल का गठन किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक के आदेश के अनुसार प्रत्येक जिले में डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में गठित यह दल लापता मामलों की ट्रैकिंग, जांच और बरामदगी की नियमित निगरानी करेगी। सभी पुलिस अधीक्षक को निगरानी दल गठित कर प्रत्येक 15 दिन में रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया है, जिसकी समीक्षा केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो और पुलिस मुख्यालय स्तर पर होगी।
News On AIR | जुलाई 15, 2026 2:05 अपराह्न
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर झारखंड में लापता बच्चों की तलाश के लिए सभी जिलों में विशेष निगरानी दल गठित होंगे