नवम्बर 6, 2026 2:02 अपराह्न

printer

झारखंड उच्च न्यायालय ने सीजीएल परीक्षा रद्द करने का राज्य सरकार का फैसला खारिज किया

झारखंड उच्च न्यायालय ने कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय यानी सीजीएल परीक्षा और इसके आधार पर की गई नियुक्तियां रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले को खारिज कर दिया है। न्यायमूर्ति दीपक रोशन ने उम्मीदवारों की याचिकाओं पर सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया। राज्य सरकार ने 18 अगस्त 2026 को सीआईडी जांच रिपोर्ट और उम्मीदवारों के विरोध-प्रदर्शनों का हवाला देते हुए परीक्षा और नियुक्तियां रद्द कर दी थीं।

न्‍यायालय ने कहा कि परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच जारी रहेगी, लेकिन गड़बड़ी के आरोपों के आधार पर सभी चयनित उम्मीदवारों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। इस फैसले से करीब एक हजार 932 उम्मीदवारों की सरकारी नौकरी बरकरार रहेगी।