झारखंड के रांची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पिता पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन के सामने प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला स्कूल से कांग्रेस भवन तक मार्च निकाला और नारेबाजी करते हुए खड़गे से प्रधानमंत्री से माफी मांगने की मांग की। प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
News On AIR | अक्टूबर 26, 2026 8:51 अपराह्न
झारखंड: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन