झारखण्ड में पिछले चौबीस घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में बिजली गिरने के कारण लगभग आठ लोगों की मृत्यु हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। बिजली गिरने की घटनाएं रामगढ़, गिरीडीह, खूंटी, देवघर, धनबाद और साहिबगंज जिलों में हुई हैं। बिजली गिरने की घटना में मरने वालों में सीपीआई के एक नेता, एक वार्ड सदस्य, एक किसान और अन्य निवासी शामिल हैं।
घायलों को ईलाज के लिए विभिन्न जिलों के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि उनमें से कुछ लोगों की हालत बहुत गंभीर है।
इस बीच अधिकारियों ने प्रतिकूल मौसम और बादल गरजने के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।