अक्टूबर 9, 2026 11:32 पूर्वाह्न

printer

अमरीका को केवल असाधारण प्रतिभा वाले विदेशी पेशेवरों की आवश्यकता: उपराष्ट्रपति जेडी वेंस

अमरीका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि अमरीका केवल असाधारण प्रतिभा वाले विदेशी पेशेवरों को आकर्षित करना चाहता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आव्रजन कार्यक्रमों का इस्तेमाल अमरीकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन पर विदेशी कर्मचारियों को नियुक्त करने के लिए नहीं होने दिया जाएगा।

श्री वेंस ने कहा कि अमरीका असाधारण कौशल और क्षमता वाले विदेशी नागरिकों का स्वागत करता रहेगा, लेकिन एच-1बी वीजा कार्यक्रम अपने मूल उद्देश्य से भटक गया है।

उन्होंने कहा कि विदेशी पेशेवरों के आवेदनों पर विचार करते समय आव्रजन अधिकारियों को दो कसौटियों पर ध्यान देना चाहिए। पहली, क्या संबंधित पद पर कोई ऐसा काम है जिसे अमरीकी कर्मचारी नहीं कर पाएगा और क्या आवेदक में असाधारण क्षमताएं हैं।

श्री वेंस ने कहा कि अमरीकी प्रशासन नवाचार और आर्थिक विकास में योगदान देने वाले विदेशी पेशेवरों के खिलाफ नहीं है।