नवम्बर 2, 2026 7:30 अपराह्न

printer

जापान ने आपदाओं से निपटने के लिए शुरू की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी

जापान ने आपदाओं से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने के लिए एक नई राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी शुरू की है। इसका उद्देश्य प्रशांत तट या तोक्यो में भीषण भूकंप आने अथवा माउंट फूजी में ज्वालामुखी विस्फोट जैसी घटनाओं से निपटने की तैयारी बेहतर करना है।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी में साढ़े तीन सौ से अधिक कर्मचारी तैयारियों, आपातकालीन कार्रवाई और आपदा के बाद पुनर्निर्माण के कार्यों की निगरानी करेंगे। जापान प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ क्षेत्र में स्थित है और दुनिया के सबसे अधिक आपदा प्रभावित देशों में शामिल है। हालांकि, इससे पहले देश में आपदा प्रबंधन के लिए कोई एजेंसी नहीं थी।