जुलाई 7, 2026 7:04 अपराह्न

printer

जम्मू-कश्मीर: डोडा में बादल फटने से कई घरों और दुकानों को नुकसान

जम्मू-कश्मीर में तेज वर्षा के कारण आज सुबह डोडा जिले के थथरी क्षेत्र में बादल फट गया, जिससे कई घरों और दुकानों को नुकसान पहुंचा। हमारे जम्मू संवाददाता के अनुसार बादल फटने से कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि स्थिति का जायजा लेने के लिए डोडा के उपायुक्त से बात की और जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत और सहायता देने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को राष्ट्रीय राजमार्ग-244 को साफ करने सहित पुनर्निर्माण कार्य में तेजी लाने और प्रभावित क्षेत्र में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए त्वरित उपाय सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।