जून 23, 2026 7:28 पूर्वाह्न

printer

श्रीअमरनाथ जी यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जारी किए परामर्श

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने वार्षिक श्रीअमरनाथ जी यात्रा के लिए यात्रा परामर्श जारी किया है। यह यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।

परामर्श के अनुसार, अमरनाथ यात्रा के काफिलों की आवाजाही को सुचारु बनाने के लिए नवयुग सुरंग से सामान्य यातायात पर कुछ समय के लिए प्रतिबंध रहेगा।

कश्मीर से जम्मू जाने वाले वाहनों को सवेरे 11:30 बजे से पहले नवयुग सुरंग पार करने की अनुमति नहीं होगी। वहीं, जम्मू से कश्मीर जाने वाले वाहनों को प्रतिदिन दोपहर 3 बजे के बाद सुरंग में प्रवेश नहीं मिलेगा।

परामर्श में घाटी के कई महत्वपूर्ण स्थानों के लिए समय-सीमा भी तय की गई है।

पुलिस ने श्रद्धालुओं, पर्यटकों और आम यात्रियों से सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए निर्धारित यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।