जुलाई 15, 2026 8:28 अपराह्न

printer

जम्मू कश्मीर: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री अमरनाथ यात्रा के लिए सुविधाओं की समीक्षा की

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास का दौरा कर श्री अमरनाथ जी यात्रा के लिए उपलब्ध सुविधाओं और सेवाओं की समीक्षा की। उपराज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना, सुरक्षा बलों, श्राइन बोर्ड और नागरिक प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत की और तीर्थयात्रियों के आरामदायक प्रवास के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा की। उपराज्यपाल ने बाबा बर्फानी के सभी श्रद्धालुओं के लिए त्रुटिहीन पंजीकरण, आरामदायक आवास और सुगम यात्रा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया।