जून 23, 2026 10:08 पूर्वाह्न

printer

डिजिटल शासन में उत्कृष्ट पहल के लिए जम्मू-कश्मीर आवास और शहरी विकास विभाग सम्मानित

जम्मू कश्मीर के आवास और शहरी विकास विभाग ने डिजिटल शासन क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। विभाग को नई दिल्ली में आयोजित स्कोच पुरस्कार समारोह में, अपने नवोन्मेषी और नागरिक-केंद्रित डिजिटल परिवर्तन पहल के लिए स्‍वर्ण और रजत श्रेणी के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्‍कार प्राप्त हुए हैं। ये पुरस्कार स्‍वचालित भवन प्रवेश प्रणाली और जम्मू-कश्मीर गति शक्ति परिसंपत्ति मानचित्रण प्रणाली के लिए प्रदान किए गए हैं। इन परियोजनाओं का उद्देश्य सार्वजनिक सेवा वितरण में परिवर्तन लाना और शहरी विकास क्षेत्र में डिजिटल शासन को बढ़ावा देना था।

इन दोनों पहल से जम्मू-कश्मीर में सार्वजनिक सेवा वितरण, सरकारी डिजिटल कार्यप्रणाली, निगरानी तंत्र और डेटा-संचालित शासन में एक परिवर्तनकारी बदलाव आया है।